जौनपुर। जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, जिसमें भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जेल अस्पताल में जाकर बंदियों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की, तथा पाकशाला में जाकर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, जेलर सहित अन्य उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
डीएम-एसपी संग जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण


