Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजन ‘डंकी’ में शाहरुख खान का पानी वाला सीन

 ‘डंकी’ में शाहरुख खान का पानी वाला सीन

शाहरुख खान के लिए बीता साल जबरदस्त रहा। तीन फिल्में आईं और बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे पीटे। उनकी ‘डंकी’ को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इसी बीच रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने एक वीएफएक्स ब्रेकडाउन वीडियो रिलीज किया है।

शाहरुख खान की ‘डंकी’ में पानी वाला सीन सबसे ज्यादा हिट रहा था। लोगों ने इसकी खूब तारीफ की थी। ऊपर से ताबड़तोड़ बरसती गोलियां और पानी के अंदर शाहरुख। कुछ सीक्वेंस में तापसी पन्नू भी साथ नजर आ रही थी। लेकिन ये सब भी बस वीएफएक्स का कमाल है। पानी के अंदर शाहरुख खान थे ही नहीं। ये सभी सीन सेट पर शूट हुए हैं। ग्रीन स्क्रीन और कंप्यूटर ग्राफिक्स के जरिए इसे देखकर ऐसा लगता है शाहरुख वहीं हैं, पर ऐसा कुछ भी नहीं है. इसे देखने के बाद आप ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं।

शाहरुख खान के लिए साल 2023 जबरदस्त रहा है। चार साल के ब्रेक के बाद वापसी इतनी गजब रही कि देखने वाले देखते रह गए। पठान और जवान ने दुनियाभर में खूब भौकाल काटा। शाहरुख खान का एक्शन वाला अवतार देखकर सिनेमाघरों में खूब सीटियां बजी। फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे भी पीटे। इसके बाद साल के आखिरी महीने में एक और फिल्म आई डंकी। पिक्चर में शाहरुख खान का एकदम अलग अंदाज दिखा। फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। पिक्चर में कुछ ज्यादा एक्शन तो नहीं थे, लेकिन जो भी था शाहरुख खान के लिए सबने देख लिया। खैर, इसी बीच रेड चिल्लीस ने ‘डंकी’ का वीएफएक्स ब्रेकडाउन ने वीडियो शेयर किया है। 4 मिनट 32 सेकंड के वीडियो में शाहरुख खान की ट्रेन से एंट्री होती दिख रही है। इसके बाद रेगिस्तान वाला रास्ता और उसपर पानी वाले स्टंट सीन। जहां उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जा रही है। ‘डंकी’ के वीएफएक्स ब्रेकडाउन का जो वीडियो है, इसमें रेगिस्तान के बीचों-बीच एक ट्रेन जाती दिख रही है। ये सीक्वेंस काफी शानदार है। लेकिन वो असल की ट्रेन नहीं हैं। इसे कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से उस जगह पर सेट किया गया है। ट्रेन के एक-एक डिब्बे को जोड़ा गया है। ये देखकर आपको थोड़ा झटका जरूर लग सकता है क्योंकि र्न्न्इें काम कैसे करता है, ये हर कोई नहीं जानता। ऐसा ही एक और सीन फिल्म में हमें देखने को मिला है। जहां ट्रेन के ऊपर तापसी पन्नू और शाहरुख खान का एक रोमांटिक सीक्वेंस है। दोनों इमोशनल हैं और गले लगते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेन अपनी गति से चल रही है और रेगिस्तान के बीच से होकर गुजर रही है।