Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजन ‘क्रू’ के पास कमाई के सिर्फ कुछ और दिन

 ‘क्रू’ के पास कमाई के सिर्फ कुछ और दिन

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल दिखाया है। सिर्फ 7 दिनों में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी रकम अपने नाम कर ली है। कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि, आगे दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है, जिनसे ‘क्रू’ को नुकसान हो सकता है।

फिल्म डायरेक्टर राजेश ए कृष्णन एक्ट्रेस करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के साथ फिल्म लेकर आए ‘क्रू’। 29 मार्च को सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज हुई। पहले दिन से ही इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और 7वें दिन के कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है। फिल्म ने अब तक एक बड़ी रकम अपने नाम कर ली है। हालांकि, इस फिल्म के लिए आगे की राह कुछ आसान नहीं होने वाली है। क्योंकि, दो ऐसी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनका ‘क्रू’ की कमाई पर असर पड़ेगा। बहरहाल, पहले बात करतें हैं ‘क्रू’ की कमाई की। फिल्म ने 9.25 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाई की शुरुआत की थी। पहले तीन दिनों में फिल्म ने 29.5 करोड़ अपने नाम कर लिए थे। वहीं फिर पहले सोमवार को फिल्म की कमाई 4.2 करोड़ पर सिमट गई थी, जो लगातार घटती गई। हालांकि, फिल्म एक अच्छा नंबर अपने नाम करती रही। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें त 7वें दिन फिल्म ने अनुमानित 3 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म के जरिए करीना, तब्बू और कृति ने जबरदस्त कमाल दिखाया। फिल्म ने 7 दिनों में 43.75 करोड़ अपने नाम कर लिए हैं। बता दें, फरवरी में शाहिद कपूर के साथ कृति की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म आई थी। उस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म किया था। 7 दिनों में उस फिल्म ने 44.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। ‘क्रू’ जिस हिसाब से हर रोज कमाई कर रही है, उस हिसाब से ऐसा लगता है कि आने वाले तीन दिनों में ये फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांविâ, उसके बाद इस फिल्म की राह आसान नहीं होने वाली है। दो ऐसी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनका ‘क्रू’ की कमाई पर असर पड़ेगा। पहली फिल्म है अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और दूसरी है अजय देवगन की ‘मैदान’।