Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर बाईक में टक्कर, युवक घायल

ट्रैक्टर बाईक में टक्कर, युवक घायल

  • एक अन्य घटना में ऑटो पलटने से बैठा युवक गंभीर रूप से घायल

जौनपुर धारा, मछलीशहर। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर कुंवरपुर टॉलप्लाजा के निकट हुई दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक दुर्घटना में ऑटो पलटने से एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया। चिकत्सक ने दोनो को रेफर कर दिया गया। मछलीशहर थाना क्षेत्र के खाखोपूर निवासी धीरज सिंह 28वर्ष मंगलवार देर रात पवारा बाजार से लौट रहे थे। अभी वह टोल प्लाजा से आगे बढ़े थे की सामने से आ रही ट्रैक्टर से उनकी जबरदास टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सी एच सी भेजवाया। जहां चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अभी भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही एक अन्य दुर्घटना में मंगलवार रात 12बजे नगर के कोल्हारा मोहल्ला निवासी शिवा 30वर्ष भाड़े की ऑटो में रिशेदारी से घर लौट रहे थे। अभी उनकी ऑटो नगर के निकट पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।