जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना-मीरगंज मार्ग पर देर शाम ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गयी जिसमें बाइक सवार तीन युवकों में से दो को गंभीर चोट आई है जिसे जौनपुर रेफर कर दिया गया। एक युवक का पैर फैक्चर बताया जा रहा है वहीं दूसरे को दवा देकर वापस घर भेज दिया गया था जहां उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन दोबारा जौनपुर ले गए। गोधना बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहे शैलेश गुप्ता, सनी सरोज, विक्की यादव एक ही बाइक पर सवार होकर अगहुआ जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर से भीड़ गए जिसमें दो को गंभीर चोट आई जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिसमें शैलेश गुप्ता का पैर टूट गया है। वहीं सनी सरोज को गंभीर चोटें आई हैं। युवकों द्वारा बताया गया कि सड़क किनारे कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से हम सब अपने बचाव में भाग नहीं सके और ट्रैक्टर ने हमें चपेट में ले लिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।

