जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के गोरारी खलीलपुर के पास सोमवार को ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी 65 वर्षीय राजदेव भेर में रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गया था। इस दौरान किसी ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद घर न लौटने पर परिजन तलाश में निकले तो वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
― Advertisement ―
श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया
श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

Previous article

