― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरट्रक चालकों के समर्थन में ऑटो रिक्शा चालकों ने किया चक्काजाम

ट्रक चालकों के समर्थन में ऑटो रिक्शा चालकों ने किया चक्काजाम

  • सिहौली चौराहे से लेकर सैनिक गिरजा शंकर विद्यालय तक लगा रहा जाम

जौनपुर धारा, केराकत। नए कानून अंतर्गत चालकों पर सजा और जुर्माने के प्रावधान से नाराज होकर मंगलवार की दोपहर सिहौली चराहे पर ट्रक चालकों के देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए ऑटो रिक्शा चालकों ने रिक्शा को खड़ा कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। चालकों की हड़ताल के चलते सिहौली चौराहे से सैनिक गिरजा शंकर विद्यालय तक घंटों तक जाम की स्थित बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालकों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। चालकों का कहना है कि हम लोग प्रतिदिन दो से चार सौ रुपया कमाने वाले लोग है कहा से इतने पैसे लायेंगे। अगर हम जेल चले गए तो हमारे परिवार की देख भाल कौन करेगा? इसलिए इस काले कानून का विरोध तब तक चलता रहेगा। जब तक कानून वापस नहीं हो जाता। यदि ये कानून वापस नही लिया गया तो वाहन चलाना छोड़ देंगे। इस दौरान ऑटो चालक में भूपेंद्र कुमार, नान्हू यादव, तबरेज अहमद, संजय यादव, सुनील यादव, सुजीत यादव, प्रदीप यादव, लालजी यादव, सूरज कश्यप, विदेशी यादव, ट्रैक चालक में मनोज यादव पिकअप चालक मोनू यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...