Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरटोल टैक्स वसूली के विरोध में प्रधानमंत्री को किसानों ने सौंपा ज्ञापन

टोल टैक्स वसूली के विरोध में प्रधानमंत्री को किसानों ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के केराकत तहसील क्षेत्र में 16 किमी सड़क निर्माण किए बगैर एनएचएआई द्वारा टोल टैक्स वसूली प्रारंभ करने की प्रक्रिया के विरोध में किसानों ने किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री को ज्ञापन सौंप कर टोल टैक्स की वसूली प्रकिया रोकने की मांग की है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री व मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराते हुए मांग की गई है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 233 वाराणसी से घाघरा ब्रिज वाया आजमगढ़ का निर्माण कार्य अधूरा है। जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र में 16 किमी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। 2017 में अवार्ड घोषित हुआ लेकिन किसानों को आजतक मुआवजा नहीं मिला। एनएचएआई किसानों को मुआवजा देने के बजाय हाई कोर्ट में चार हजार किसानों के खिलाफ मुकदमा कर दिया है जिससे सड़क निर्माण अधूरा है। प्रधानमंत्री व मंत्री राजमार्ग को अवगत कराया गया कि केराकत तहसील में 16किमी सड़क निर्माण किए बिना ही टोल टैक्स वसूली करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। जिसके लिए सीमावर्ती जिले वाराणसी में टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है। मांग की गई है कि जब तक किसानों को मुआवजा देकर सड़क निर्माण नहीं होता तबतक टोल टैक्स वसूली न किया जाय।