Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटॉपटेन अपराधी तमंचा संग गिरफ्तार

टॉपटेन अपराधी तमंचा संग गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक थाने के टॉपटेन अपराधियों की सूची में शामिल हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली थी टॉपटेन की सूची में शामिल हिस्ट्रीशीटर अपराधी ब्राह्मण पुलिया के पास खड़ा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी ब्राह्मण बताया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।