जौनपुर धारा, बदलापुर। सोशल मीडिया वह प्लेटफार्म है जहाँ से किसी को भी ट्रोल और सुपर स्टार बना सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर बड़ी से बड़ी हस्तियां बुरी तरह ट्रोल होती और आम आदमी को अपनी प्रतिभा के दम पर स्टार बनते देखा गया है। ये सारी ताकत इस मीडियम की दूर-दूर तक पहुंच होने की वजह से है। इस प्लेटफार्म से बेहद आम जिंदगी जी रहे कुछ लोगों को अपने टैलेंट की वजह से स्टार बनते हुए भी देखा गया है। इन दिनों बदलापुर ऑफिशियल के नाम से इंस्टाग्राम पेज अपने पोस्ट और रील की वजह से खूब वायरल पर हो रहा है। यह पेज बदलापुर थाना क्षेत्र के डूहिया (ढेमा) गांव निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ प्रांशु के द्वारा संचालित किया जा रहा है। प्रांशु ने बताया कि पहले सिर्फ जिला स्तर पर इस प्रकार का पेज बनाया जाता था। किन्तु मैंने सर्वप्रथम विधानसभा स्तर पर यह पेज बनाकर एक रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने कहा कि पहले हम किसी शहर में जाते थे तो हमसे लोग बदलापुर के बारे मे पूछते थे उस समय मुझे समझ में नहीं आता था कि हम बदलापुर के बारे में कैसे बताएं, यहीं से मुझे प्रेरणा मिली और मैंने इस पेज को बनाया। पहले जो लोग बदलापुर के बारे में पूछते थे आज वही बदलापुर की स्टोरी और स्टेटस डालते हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
टैलेंट के कारण फेमस हो रहा बदलापुर ऑफिशियल
Previous article

