जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में गुरुवार को माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत दो दिवसीय जनपदीय व्र्िाâकेट प्रतियोगिता ळ-17,ळ-19 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डॉ.अब्दुल कादिर खान प्राचार्य मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज ने किया। इस प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन, टीडी कॉलेज, किसान इण्टर कॉलेज, शिया कॉलेज, हरगोविंद सिंह इंटर कॉलेज, श्री नेपाल इंटर कॉलेज ने प्रतिभाग किया। ळ17 के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज ने हरगोविंद सिंह इंटर कॉलेज को कड़े मुकाबले में पराजित पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। ळ-19 के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद हसन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों ने एक विकेट पर 147 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री नेपाल इंटर कॉलेज में 135 रन बनाएं मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में इस फाइनल मैच को 12 रनों से जीता इस अवसर पर मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। विजेता एवं उपविजेता को ट्राफी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मोहम्मद आजम, रुश्दी खान, सुशील कुमार सिंह, सैयद सलाहुद्दीन, शाहिद अलीम, सलमान अहमद, अनवर अल्वी, अनुपम सिंह, किरमानी, गुलाब निषाद, मसरूर अहमद, शहजाद आलम, मोहम्मद जैस खान, धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद अली, मोहम्मद शादाब, प्रदीप कुमार मिश्रा सतिह आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
जनपदीय क्रिकेट में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज का दबदबा

Previous article

