- स्वतंत्रता दिवस पर भी आला अधिकारी बेखबर
जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उखड़ी हुई गिट्टियां पड़ी है।आए दिन सड़क पर बड़े-बड़े हादसे हो रहे हैं। उधर आज खेल विभाग में टूटी सड़कों बिखरी हुई गिट्टियां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में क्रॉस कंट्री रेस होगा लेकिन सड़क की दशा से जिम्मेदार आला अधिकारी बेखबर है। राष्ट्रीय आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन जौनपुर-शाहगंज-लुंबिनी मार्ग पर कुत्तुपुर चौराहे से इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धिकपुर के बीच आज सुबह होगी। लेकिन कुत्तुपुर में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बिखरी हुई गिट्टिया पर जान जोखिम में डालकर 5 किलोमीटर क्रश कंट्री होगी। सड़क की हालत खराब अवस्था के चलते दुर्घटना को दावत दे रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बेखबर बने बैठे हैं। आए दिन इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आगमन होता है और इस मार्ग पर कई बड़े विद्यालय जैसे मां दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दिकपुर, एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दिकपुर, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सिद्दिकपुर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, शीतला चौकिया धाम, कमला नेहरू इंटर कॉलेज, इतने बड़े स्कूल होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सोमवार की सुबह 6:30 बजे टूटी-फूटी सड़कों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस के लिए तैयार है। क्रॉस कंट्री रेस इस सड़क पर खतरे से खाली नहीं होगा। लेकिन वही खेल विभाग उच्च अधिकारियों से बात की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।



