Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटीडी कालेज ग्राउंड से रवाना हुई पौधों की बारात

टीडी कालेज ग्राउंड से रवाना हुई पौधों की बारात

  • जिलाधिकारी, एनसीसी अधिकारी व अन्य ने संयुक्त रूप से किया रवाना

जौनपुर धारा, जौनपुर। वन महोत्सव के तहत बुधवार को तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउण्ड से पौधों की बारात निकाली गई। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग प्रवीन खरे, एनसीसी अधिकारी कर्नल निकेत सिंह नेगी, लेफ्टिनेन्ट कर्नल मंजीत, उप प्रभागीय वनाधिकारी डा.उमेश तिवारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, शाहगंज मो.सरफराज अहमद द्वारा संयुक्त रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पौधों के प्रति बच्चों एवं आम नागरिकों को जागरूक करने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें एवं पौधो को सिर्फ लगाना ही नहीं उनकी देख-रेख भी किया जाना अतिआवश्यक है। उन्होंने बच्चों एवं आम नागरिकों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगायें एवं उनको सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी लेंं। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे अच्छा समय है, इस समय पौधो की अच्छी तरह देख-रेख कर सकते है। पेड़ हमारे लिये कई तरीके से उपयोगी है। उन्होने कहा कि ऐसे स्थानो पर पौधे लगाये जाये, जहां पर वे सुरक्षित रहें। असुरक्षित स्थानों पर ट्री गार्ड का प्रयोग किया जा रहा है। रैली में एनसीसी कैडेटो द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग प्रवीन खरे ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध एवं संतुलित रखने के लिये चौतरफा प्रत्येक व्यक्ति द्वारा वृक्षारोपण का प्रयास किया जाना चाहिये और किया भी जा रहा है। वन विभाग द्वारा सड़क, नहर व रेलवे लाईन के किनारे एवं ग्राम समाज के क्षेत्रो एवं अन्य सामुदायिक क्षेत्रो में वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का कार्य किया जाता है। प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण कार्य सरकारी तौर पर चलाये जाते है ताकि अपनी भलाई के लिये वृक्षारोपण के महत्व को लोग समझे और वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपना योगदान दे। वृक्षारोपण के महत्व को जनता तक पंहुचाने के लिये तथा इसे एक जन आन्दोलन का रूप देने के लिये विश्व पर्यावरण दिवस, वन महोत्सव, ओजोन दिवस, जैव विविधता दिवस, जल दिवस इत्यादि दिवसो का आयोजन पहले से ही हो रहा है।