Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की मासूम बेटी ने अपने जन्मदिन पर फिर किया अनूठी पहल

जौनपुर की मासूम बेटी ने अपने जन्मदिन पर फिर किया अनूठी पहल

जौनपुर धारा,जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार की सबसे छोटी सदस्य, माडलिग और ऐक्टिंग की दुनिया में तहलका मचाने वाली छोटी बिटिया अतुलिका सिंह ने एक बार फिर से मानवता की मिशाल पेश किया और अपने जन्मदिन को अलग ढंग से मनाया। अतुलिका ने हर बार की तरह इस बार भी लख्मीपुर के बस्ती मे गरीब असहाय बच्चों के बीच मे कपड़े बैग और जरूरत के सामानों का वितरण करके बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। अतुलिका सिंह विगत कई वर्षों से अपना जन्मदिन  असहाय निर्धन या विशेष बच्चों के बीच मे भी मनाती है, और उनके बीच समय-समय पर कपड़े और जरूरत की सामग्री को वितरित करती है। अपने जन्मदिन पर बच्चो को फल मीठा और जरूरत की सामाग्री देकर मनाया। उर्वशी सिंह ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है कभी दूसरों के और ऐसे असहाय लोगों के साथ कोई खुशिया मनाइए तो खुशी दुगनी हो जाती है। उर्वशी सिँह ने कहा कि अतुलिका हमारे घर के लिए एक वरदान के स्वरुप मे आयी है। समय समय पर नेक कार्य करती रहती है, जिसमें उनका पूरा परिवार भी साथ रहता है। जन्मदिन में विशेष रूप से ट्रस्ट के नागेंद्र नाथ सिंह, राधिका सिंह, कंचन सिंह, दीक्षा सिंह, मनीष सिंह, वीरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर राय के साथ सभी बच्चे और अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।