जौनपुर धारा, महराजगंज। स्थानीय ब्लाक अन्तर्गत भटपुरा पावर हाउस के जेई रंजीत कुमार तथा एसडीओ सुरेंद्र कुमार की निगरानी में 33केवीए विद्युत तार लगभग डेढ़ किलोमीटर जर्जर तार, डिस्क, इंसुलेटर बदलवाया गया। जिसकी जानकारी जेई रंजीत कुमार ने देते हुए बताया कि यह नितांत आवश्यक था। इससे बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही थी और लोगों को असुविधा हो रही थी। वहीं जेई और एसडीओ की कार्यकुशलता की आम जनता सराहना कर रही है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जेई के द्वारा फोन पर बिजली विभाग की समस्याओं को त्वरित निस्तारण किया जाता है। वही लाइनमैन शिव कुमार गिरी ने बताया कि सुबह से ही जर्जर तार बदलने का कार्य हम लोगों द्वारा जारी किया गया था। जो कि पूर्ण हो गया। इस मौके पर विनोद, अंकित, जयप्रकाश, अमरजीत, चंद्रसेन, गुड्डू उपाध्याय और कई स्टॉप मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में गूंजा बिरहा, ज्योति यादव ने जीता मुकाबला; दूधिया समाज सेवा समिति ने किया सम्मान
जौनपुर के न्यू दूध मंडी परिसर में दूधिया समाज सेवा समिति के सम्मान समारोह के साथ विराट बिरहा मुकाबला आयोजित हुआ। प्रतापगढ़ की ज्योति यादव को विजेता घोषित किया गया।
जेई और एसडीओ की निगरानी में बदले गए जर्जर तार
Previous article

