Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनशीली पदार्थ खिलाकर महिला से दुराचार

नशीली पदार्थ खिलाकर महिला से दुराचार

  • फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल, आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ नशीली पदार्थ खिलाकर दुराचार और फोटो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने वाले आरोपित को सोमवार को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी शिकायत पाली गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस से करते हुए बताया कि निगोह गांव के युवक हमारे घर रात में घुसकर हमारे लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया और उसका फोटो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर पीड़िता के पति के मोबाइल पर भी भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार के विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।