Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजिला सलाहकार समिति की सदस्य बनीं नीलम गुप्ता

जिला सलाहकार समिति की सदस्य बनीं नीलम गुप्ता

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष नीलम गुप्ता को नेहरू युवा केन्द्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति का सदस्य मनोनित किया गया। बताते चलें कि केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में जौनपुर जिले में एकमात्र महिला नीलम गुप्ता को नामित किया गया। जिससे क्षेत्र के साथ उनके प्रशंसकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है और बधाई देने का दौर चलता रहा।