― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया बस

जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया बस

  • विश्व पर्यटन दिवस पर 31 बच्चों को कराया सारनाथ का भ्रमण

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से युवा यूथ क्लब के बच्चों को वाराणसी के सारनाथ भ्रमण करने हेतु हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया।  जिलाधिकारी ने बताया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप विश्व पर्यटन दिवस पर जनपद से ३१बच्चों को सारनाथ भ्रमण कराया जा रहा है। भ्रमण का उद्देश्य है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों के बारे में भी बताया जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम है  पर्यटन और हरित निवेश। इस क्रम में जिला सूचना पर्यटन अधिकारी मनोकामना राय द्वारा युवा टूरिज्म क्लब जौनपुर के बच्चों को सारनाथ भ्रमण कराया गया। उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में जनपद के चार विद्यालयों के करीब ३१बच्चों को वाराणसी स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक बौद्ध स्थल सारनाथ का भ्रमण कराते हुए इसकी महत्व के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। वाराणसी आगमन पर उप निदेशक पर्यटन वाराणसी मंडल और डा.उषा बालचनादनी सहित पर्यटन विभाग की समस्त टीम द्वारा बच्चों का स्वागत किया। बच्चों में पर्यटन विभाग द्वारा टी-शर्ट, पर्यटन कीट आदि उपलब्ध कराया गया। सारनाथ गाइड एसोसिएशन के अधिकारी और अन्य सदस्यों द्वारा सारनाथ के प्रसिद्ध स्तूपों, कलाकृतियो, बौद्ध मंदिरों, संग्रहालय, धम्मेख स्तूप सहित महात्मा बुद्ध के जीवन परिचय की विस्तृत जानकारी छात्रों को दी गई। उन्होंने छात्रों को बताया कि ज्ञान प्राप्ति के पश्चात महात्मा बुद्ध ने सर्वप्रथम यही पर उपदेश दिया था। सारनाथ भ्रमण के दौरान छात्र काफी उत्साहित दिखे। छात्रों ने कहा कि यह टूर उनको हमेशा याद रहेगा यहां आकर न सिर्फ उन्होंने भ्रमण किया अपितु ज्ञान भी अर्जित किया। इस अवसर पर डीडी पर्यटन वाराणसी एवम विन्ध्याचल मण्डल, पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय, पर्यटन सूचना सहयोगी सुशील मौर्या, सुमित कुमार सिंह, अतुल शुक्ला, महाराणा प्रताप इण्टर कालेज रामदयालगंज से सहायक अध्यापक बसंतलाल पाल, होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर से प्रवक्ता विजय प्रकाश, जनक कुमारी इंटर कालेज विजेंद्र प्रसाद, जीजीआईसी इण्टर कालेज मडियाहूँ से प्रवक्ता शशि राव पुलिस कर्मी अमिलेश एवं प्रिया सोनकर के सहयोग से बच्चों को सारनाथ का भ्रमण कराया गया।

Share Now...