Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश की बेसिक शिक्षा को पहचान दिलाया रामपाल सिंह...

अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश की बेसिक शिक्षा को पहचान दिलाया रामपाल सिंह ने : अमित सिंह

  • शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर रहते थे राष्ट्रीय अध्यक्ष : अमित सिंह

जौनपुर धारा, सिकरारा। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामपाल सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिकरारा द्वारा प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के विवेकानंद सभागार में एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके द्वारा प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों के हित में किए गए संघर्ष को याद किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि आदरणीय रामपाल सिंह शिक्षक संघ के इतिहास में अपने करिश्माई नेतृत्व से संगठन को नए आयाम तक पहुंचाने साथ ही अपने निष्पक्ष व अडिग निर्णय के साथ पूरे देश में विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों को एकसाथ एकजुट लेकर सदैव शिक्षक हित के लिए तत्पर थे। इसके साथ ही उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश की बेसिक शिक्षा को पहचान दिलायी। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर उन्होंने जो कार्य किया उसके लिए देश मे ही नही पूरे विश्व स्तर पर उनकी पहचान बनी इसीलिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक संघ (इंटरनेशनल एडुकेशन) ने उनको उपाध्यक्ष बनाकर उनका और देश सम्मान बढ़ाने का कार्य किया। ब्लाक अध्यक्ष मृतुन्जय सिंह कहा कि शिक्षक संगठन के एक युग का अंत हुआ उन्होंने बांदा से लेकर उत्तर प्रदेश एवं देश व विश्व अपनी संगठनात्मक कार्यकुशलता का परचम लहराया। इस अवसर पर शैलेश कुमार चतुर्वेदी अनुपम श्रीवास्तव सुरेंद्र प्रजापति नूपुर श्रीवास्तव शैलेश सिंह चंदन सिंह संदीप सिंह अजय कुमार पांडे संतोष सिंह मयेंद्र सिंह संतोष सिंह गोली दिनेश यादव श्यामधर यादव हर्ष सिंह सत्य प्रकाश सिंह राजेश यादव विजय शंकर पांडे अंकित सिंह, मंजू जैसवार, नेहा जायसवाल, आराधना उपाध्याय, गजाला बानो, सविता यादव, पूनम यादव, इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।