जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वी.वी.पैट के रख-रखाव के सम्बन्ध में जानकारी ली और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जाए, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट हाउस का निरीक्षण


