Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया योग सप्ताह की तैयारी बैठक

जिलाधिकारी ने किया योग सप्ताह की तैयारी बैठक

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में योग दिवस, जल संचयन समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 15 जून से 21 जून 2025 तक योग सप्ताह मनाए जाने के संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 15 जून से योग सप्ताह का शुभारंभ होगा। जिसमें विभिन्न तिथियों पर स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय आदि में योग सत्र का आयोजन होगा तथा विभिन्न प्रतियोगिताओ का भी आयोजन भी होगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों पर भी योग सत्रों का आयोजन होगा, दिव्यांगजनों तथा महिलाओं के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। समस्त कार्यालय में वाई ब्रेक योगा का आयोजन होगा और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। पीली नदी के जीर्णोद्धार के संबंध में उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर इस कार्य को ससमय पूर्ण कराया जाए तथा जल संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाए, सभी से अपील किया कि स्वेच्छा से श्रमदान में सहयोग करें, अमृत सरोवर के माध्यम से जल संरक्षण पर बल देने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।