― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजाम से छुटकारे के लिए पुलिस ने बाजार में हटवाया अतिक्रमण

जाम से छुटकारे के लिए पुलिस ने बाजार में हटवाया अतिक्रमण

जौनपुर धारा, थानागद्दी। केराकत क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में कोतवाली और स्थानीय चौकी पुलिस ने बुधवार की शाम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। दुकानों के सामने पटरियों तक फैले सामान को दुकान में रखवाया तथा ठेले व खोमचे को पटरियों पर रखकर दुकानदारी न करने की चेतावनी दी। दुकानदारों को चेताया कि अगर फिर से सड़क पर सामान रखा तो जब्ती की कार्रवाई कर चालान काटा जाएगा। कोतवाल आदेश त्यागी ने आए दिन थानागद्दी में जाम लगने की बाबत बताया कि खराबी के चलते चंदवक और जौनपुर के पुल बंद हो जाने से रोडवेज सहित भारी वाहन थानागद्दी होते हुए आजमगढ़ गोरखपुर सहित अन्य जिलों को जा रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही और बाजार में दुकानदारों के अतिक्रमण से जाम लग रहा है। बाजार में बेतरतीब अतिक्रमण की स्थिति को सुधारने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बाजार के मुख्य चौराहों पर पुलिस के जवानों ने दुकानदारों को समझाते हुए सामान हटवाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि फिर से सड़क पर सामान रखा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...