जौनपुर धारा, करंजाकला। कंपोजिट विद्यालय खलीलपुर में गुरुवार को प्रधानाध्यापिका सुषमा सिंह के नेतृत्व बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली के तहत जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने अपने हाथों में स्कूल चलो अभियान के पीछे जागरूकता का संदेश लिखे नारों के साथ खलीलपुर, भरोठा कैसरपुर में भ्रमण किया। आधी रोटी खाएंगे स्कूल जाएंगे, बेटा बेटी में फर्क नहीं आजादी का नारा लगाते हुए छात्रों ने भ्रमण किया। जागरूकता रैली के दौरान अध्यापकों ने अभिभावक से मिलकर लोगों से अपने बच्चों को विद्यालय में दाखिला कराने की लिए लोगों को निर्देश दिया। वीरेंद्र प्रताप सिंह, छोटेलाल यादव, अशरफ जमाल, जागृति सिंह, नीलम सिंह, पंकज सिंह, शिव कुमार सोनकर, धर्मेंद्र सेठ आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
बुढ़वा मंगल पर दौलतिया हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
बुढ़वा मंगल पर मुंगराबादशाहपुर के सिद्धपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। एसडीएम और सीओ ने आरती उतारी, जबकि 100 से अधिक वॉलंटियर सम्मानित किए गए।
स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने किया जागरुक

Previous article

