Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजानलेवा हमले का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

जानलेवा हमले का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

  • थाना परिसर में ही भिड़ गए थे दोनों पक्ष

जौनपुर धारा,खुटहन। थाना परिसर में बीते 19जनवरी को दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के मामले में दर्ज हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के मुकदमे में आरोपित बनाए गए शिक्षक को सोमवार की रात पुलिस ने उसे पोटरियां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया। इसके पूर्व इसी मामले में जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह को भी पुलिस जेल भेज चुकी है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बस्ती बंदगांन गांव निवासी अधिवक्ता पद्माकर उपाध्याय का आरोप था कि उसके और पड़ोसी दिनेश सिंह के बीच तालाब की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। 19 जनवरी की शाम वह अपने तीन भाइयों के साथ कार में बैठ जौनपुर शहर से वापस घर आ रहा था।मल्हनी बाजार के पास रास्ते में पहले से घात लगाए स्कार्पियो वाहन में बैठे जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह, विशाल सिंह, दिनेश, अरविंद और सत्यप्रकाश सिंह ने उसका पीछा कर लिया। बचाव के लिए वह अपना वाहन तेज भगाते हुए खुटहन थाने में गाड़ी सहित भीतर प्रवेश कर गये। तभी पीछे से स्कार्पियो सवार भी गाड़ी थाने के अंदर ले जाकर हाकी और डंडा से हम चारों को पीटकर घायल कर दिये।वहीं जिला पंचायत सदस्य के पक्ष ने आरोप लगाया था कि हम लोग खुद के बचाव के लिए थाने में भागे थे। जहां अगला पक्ष मारपीट करने लगा। मामले में घायल अधिवक्ता पद्माकर उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। घटना के दूसरे दिन सूबेदार सिंह और विशाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार की शाम आरोपित सत्यप्रकाश सिंह को पोटरियां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।