जौनपुर धारा, केराकत। नगर के डाक बंगले में बुधवार को दोपहर 12बजे सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि जाति जनगणना से ही सबको समान अधिकार मिल सकता है। सभी बूथ प्रभारियों को सक्रिय करने के लिए पूरे विधान सभा को 11 जोन में परिवर्तित करते हुए 4-4सेक्टरों में एक जोन प्रभारी पार्टी के नीतियों एवं सिद्धान्तों को जन चौपाल के माध्यम से जाति वार जनगणना को प्रमुखता से जनता के बीच बताने का कार्य करेंगें। साथ ही बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति तैयार करने सम्बन्धी उक्त बातें कही। इस अवसर पर डॉ.हरिराम, सत्यनारायण यादव, सुरेश यादव, राम अवतार सोनकर, जयसिंह चौहान, जयप्रकाश राम, विजय दत्त मौर्य समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव पवन मण्डल ने किया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
जाति जनगणना से ही सबको मिलेगा समान अधिकार

Previous article

