Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजलते तेल की कढ़ाई में गिरकर झुलसा बालक

जलते तेल की कढ़ाई में गिरकर झुलसा बालक

  • घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित चौकी खुर्द गांव में शरद कुमार पांडे के यहां तिलकोत्सव कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इस कार्यक्रम में नाश्ता बट रहा था। इसी दौरान ननिहाल में आए 8वर्षीय बालक आयुष असंतुलित होकर कर तेल की कढ़ाई में गिर पड़ा। हलवाई ने उसे तुरंत खींचकर बाहर निकाल लिया गया और उसे नजदीक के निजी अस्पताल में भेजा गया। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेजने को कहा। पैसे के अभाव के कारण कुछ लोगों ने 108 डायल कर एंबुलेंस बुलाना चाह तो एक घंटे बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान बालक कराहता रहा। कुछ लोगों ने उसे निजी वाहन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेजवाया, जहाँ बालक का उपचार चल रहा है। आयुष की मां संगीता ने रोते हुए बताया कि वह अपने ससुराल दशेरे, हण्डिया प्रयागराज से कुछ दिन पहले ही अपने मायके चौकी खुर्द अपने मां से मिलने आयीं थी। आज पड़ोस में तिलक के कार्यक्रम में आयुष गया था और यह घटना हो गई।