Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद में चटकी लाठियां

जमीनी विवाद में चटकी लाठियां

  • एक पक्ष का फूटा सर, जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मोहन यादव को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। दोनों तरफ से ईट भी चला। जानकारी के अनुसार मोहन यादव और शर्मा परिवार में जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। सुबह मोहन यादव लकड़ी की जलौनी उसी जमीन में ट्रैक्टर से गिरा रहे थे तभी शर्मा परिवार के पांच छ: की संख्या में लाठी डंडा लेकर दौड़ते हुए मोहन यादव के सर पर तड़ातड़ लाठी से मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी पर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मोहन की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पीआरबी 112 और गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों को थाने ले गयी।