जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाने पर तैनात सिपाही अरुण सिंह की नौपेड़वा बाजार के पूरब बाइक से थाने पर जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँचे थाने से स्टॉपकर्मियों ने मृतक अरुण के शव व ट्रैक्टर को थाने ले आये। बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ निवासी 25 वर्षीय अरुण सिंह पुत्र अनिल सिंह बीते करीब तीन वर्षों से थाने पर तैनात थे। अरुण कम्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता था। अरुण थाने से जरूरी काम से नौपेड़वा गए थे। सुबह 9 बजे अरुण नौपेड़वा से पुनः बक्शा थाने ड्यूटी पर जा रहा था। बाजार में की जा रही नाली निर्माण हेतु गिराई गई बालू पर सिपाही अरुण की बाइक चढ़ गई। बालू में असंतुलित हुई बाइक सहित सिपाही सड़क पर गिर पड़ा उसी दौरान सामने से आ रहा ट्रैक्टर ट्राली सहित चालक कुचलते हुए ट्रैक्टर खड़ा कर फरार हो गया। अरुण अपनी पत्नी के साथ नौपेड़वा बाजार लकड़मंडी में भाड़े का कमरा लेकर रहतें थे। सूचना पर पत्नी को थाने बुलाया गया।
― Advertisement ―
तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही की मौत



