जौनपुर धारा, पवांरा। थाना क्षेत्र अन्तर्गत पवांरा गांव निवासी सुरेश चन्द्र तिवारी (70) पुत्र स्व. रामशिरोमणि तिवारी 17 मार्च की रात्रि करीब आठ बजे अपने खेत की तरफ जा रहे थे तभी गांव के ही रामलाल यादव, अजीत यादव, अजय यादव उर्फ बंटी व विजय उर्फ छोटू यादव जमीनी-विवाद को लेकर रास्ते में रोककर उनको गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने पीड़ित सुरेश तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले गयी जहां उसका उपचार करवाया। पुलिस ने पीड़ित के भाई नन्हेलाल तिवारी की तहरीर के आधार पर उपरोक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
जमीनी-विवाद को लेकर दबंगों ने वृद्ध को पीटा


