जौनपुर धारा, खेतासराय। बिजली कर्मियों की हड़ताल के बाद आम जनता को हो रही असुविधाओं के बीच प्रशासन सख्त हो गया है। स्थानीय उपकेंद्र में कार्यरत चार कर्मियों के ड्यूटी से नदारद होने पर कार्रवाई की गई है। नोडल अधिकारी की तहरीर पर थाने में चारों सब स्टेशन ऑफिसर के खिलाफ एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। प्रशासन की कार्रवाई से हड़ताली बिजली कर्मियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेश के तमाम इलाकों में विद्युतकर्मी हड़ताल पर हैं जिसकी वजह से रविवार को लगातार तीसरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप्प है। जिसके चलते पूरा इलाका अंधेरे की आगोश में है। शाहगंज उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने स्थिति से निपटने के लिए लेखपालों की करीब दर्जन भर टीम बनाई और नायब तहसीलदारों को उनका नोडल बनाया है। नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि खेतासराय स्थित 13/11 केवी उप केंद्र में सब स्टेशन ऑफिसर मोतीचंद्र, सूर्यभान, मनोज कुमार और मुकेश की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन चारों एसएसओ अनुपस्थित चल रहे थे और हड़ताल में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि शासनादेश के मुताबिक प्रदेश में छह माह तक जरूरी सुविधाओं से संबंधित हड़ताल पर रोक लगी है। इस आधार पर चारों एसएसओ के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि चारों एसएसओ के खिलाफ आवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
― Advertisement ―
कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल
जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।
चार विद्युत कर्मियों पर एस्मा के तहत केस दर्ज
Previous article

