Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरजनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं : जिलाधिकारी

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं : जिलाधिकारी

  • संपूर्ण समाधान दिवस पर 168 मामलों में 8 का निस्तारण

जौनपुर धारा, मछलीशहर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में तहसील मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने बारी-बारी से शिकायतें सुनी और सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान कुल 168 मामले आये जिसमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शेष मामलों को सम्बन्धित विभाग को समयबद्व तरीके से निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। ओमप्रकाश पुत्र अवध नारायण ग्राम बामी घिसुआ तहसील मछलीशहर द्वारा भूमि पर अवैध ढंग से अतिक्रमण करने के संबंध में प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मछलीशहर को अपने समक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस प्रकार जिलाधिकारी के समक्ष जमीन विवाद, मार्ग, पीएम सम्मान निधि, अतिक्रमण सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई, जिस पर उन्होंने अधिकरियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांचकर उनको निस्तारित करें। अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर त्वरित निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पत्थरगड््डी तोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, पीडी जयकेस त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया, तहसीलदार मछलीशहर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।