― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमोदी ने हर परिवार को पक्की छत दी : बृजेश सिंह

मोदी ने हर परिवार को पक्की छत दी : बृजेश सिंह

  • संयुक्त मोर्चा की संयुक्त बैठक में बोले एमएलसी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर शाहगंज विधानसभा में एक पैलेस में भाजपा मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु एवं  विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय रहे। बैठक का शुभारम्भ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिये है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओें से लाभान्वित न हुआ हो। उन्होंने कहा कि उनकी भारत की अस्मिता विरोधी मानसिकता को भी जनता के समक्ष रखें और उन्हें बताएं कि विरोधी हमेशा देश की अवमानना करती आयी है। जो नवमतदाता है उन्हें अभियान के दौरान युवा मोर्चा पार्टी की विचारधारा से जोड़े और नवमतदाताओं को यह बताएं कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रही है। देश और प्रदेश में कांग्रेस, सपा और बसपा मुद्दाविहीन है। विरोधी भ्रम का वातावरण फैला रही है। यदि आज हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है तो इसका कारण है बीते 9 वर्षों में समग्र दृष्टिकोण तैयार किया गया मजबूत आधार है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है जिन्होंने विकासवाद को मुख्यधारा में ला दिया है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के अति पिछड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु हर परिवार को पक्की छत, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की सुविधा, नि:शुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा, नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन और कोविड-19 महामारी के दौरान से लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि बृजेन्द्र राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुसाशन और कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर मे महा सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत देश के सभी वर्गों को मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है ताकि सभी वर्गों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। मोर्चा के जिलाध्यक्ष गण नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, मेराज हैदर, सुरेश धुरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला संयोजक प्रमोद यादव, जिला मंत्री विजयलक्ष्मी, ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह विद्यार्थी, बृजेश यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, जितेंद्र सिंह, सर्वेश चौरसिया, सुनील अग्रहरी टप्पू, मुस्तकीम, रेनू मोदनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Now...