Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरजनपद में सम्पन्न हुई नैट परीक्षा

जनपद में सम्पन्न हुई नैट परीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। निपुण आकलन परीक्षा जनपद में शुचितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न करायी गयी। जनपद के प्रत्येक ब्लाक में परीक्षा संचालित हुई। शाहगंज के एआरपी प्रशांत मिश्र ने बताया कि डायट प्राचार्य डा. सच्चिदानंद यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल के कुशल मार्ग दर्शन में परीक्षा संचालित है। प्रत्येक विद्यालय पर पर्यवेक्षक अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज अमरदीप जायसवाल सहित पूरी एआरपी टीम सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु सक्रिय रही। प्राथमिक विद्यालय कंदरापुर, प्राथमिक विद्यालय धौरइल, कम्पोजिट कयार, कम्पोजिट सोगर, उप्रावि मानीकलां सहित सभी विद्यालयों में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। कुल 86.67 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। केराकत ब्लाक में 93ज्ञ् छात्र सम्मिलित हुए जो प्रथम स्थान पर रहा।