Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरहजरत बदीउद्दीन जिंदाशाह मजार का मनाया गया उर्स मुबारक

हजरत बदीउद्दीन जिंदाशाह मजार का मनाया गया उर्स मुबारक

  • मुल्क में अमन चैन के लिए जायरीनों ने मांगी मन्नत और दुआएं

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदीउद्दीन जिंदाशाह मजार का सालाना उर्स मुबारक सोमवार को बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। शहर के मोहल्ला अल्फस्टीनगंज कोतवाली के पीछे बाबा की मजार पर बड़ी संख्या में  अकीदतमंद लोगों ने चादर पोशी की और मुल्क की तरक्की अमन चैन के लिए दुआ मांगी। उर्स में सभी धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। उर्स का शुभारंभ सुबह सात बजे कुरानखानी से हुआ। बाद नमाज असर चादर पोशी हुई। रात्रि 10 बजे कुल शरीफ हुई। उर्स के एक दिन पहले जलसा सीरतउन नबी का आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चला जिसमे हजरत मौलाना क्यामुद्दीन व अन्य मौलानाओं ने तकरीर में कहाकि बदीउद्दीन जिंदाशाह मजार के दरबार में जब भी कोई आता है खाली हाथ नहीं जाता। वह सबकी भलाई के लिए दुआ देते थे। नातख्वां हसीन मीरमस्ती ने नाते नबी का नजराना पेश किया और सरवरे कायनात पर दुरूद-ओ-सलाम भेजा गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी शकील मंसूरी, मुशीर जमाल, हफीज शाह सदर मरकजी सीरत कमेटी, गुड्डू, सलीम जमाल, डाक्टर जावेद, अब्दुल बसर, दीपक जायसवाल सभासद, नदीम, असलम, रईस, शुएब, मुन्ना, अनवर जमाल आदि लोग मौजूद रहे। बात खत्म जलसा लोगों में तबर्रुक वितरित किया गया।