जौनपुर धारा, मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन का भारत अमृत योजना के तहत चतुर्मुखी विकास होगा तथा अभी तक पुराने बने भवनों को जमींदोज करके नए भवनों को बनाया गया है तथा आने वाले समय में भारत अमृत योजना के तहत सौन्दरीकरण होगा उक्त बातें डीआरएम लखनऊ ने कही। इसके पहले जंघई रेलवे स्टेशन पर निजी कार से करीब ढाई बजे पहुंच कर नए बने भवनों का घूम घूम कर निरीक्षण किया तथा अपने मातहतों को उचित दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने शिकायतों के मद्देनजर कार पार्किंग का निरीक्षण किया तथा जांच पड़ताल की। रेट बोर्ड लगा हुआ था लेकिन उस पर ठीकेदार का नाम व मोबाइल नंबर नहीं होने पर नाखुशी जाहिर की तथा लोगों की शिकायत पर अधिक पैसा लेने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मछलीशहर सड़क मार्ग जो जंघई स्टेशन के उत्तरी छोर पर मिला हुआ है वहां पर लोगों की सुविधा को देखते हुए गेट बनाया जाएगा तथा प्रयागराज रेल खंड मार्ग पर जंघई रेलवे स्टेशन के पश्चिम ढाई किलोमीटर असवां के पास 20/सी रेलवे फाटक जो 12 घंटे ही खुलता है उसे सोमवार से 24 घंटे खोले जाने का निर्देश दिया। आरक्षण केंद्र पर एक खिड़की खुलने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उसे खोलने की संस्तुति कर दी जाएगी।
― Advertisement ―
धर्म और राजनीति का गठजोड़: क्या जनता के असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?
भारत। धर्म और राजनीति गठजोड़ आज भारतीय लोकतंत्र के सामने एक गंभीर प्रश्न बनकर खड़ा है—क्या इस प्रक्रिया में जनता के असली मुद्दे कहीं...
जंघई रेलवे स्टेशन का भारत अमृत योजना के तहत होगा चतुर्मुखी विकास :डीआरएम

Previous article
Next article


