Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एनसीसी कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा का भी मिला पाठ

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 98 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण पूरा किया। शिविर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
Homeअपना जौनपुरछात्र प्रतियोगी परीक्षाओं व तकनीकी शिक्षा मे खुद को करें तैय्यार :...

छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं व तकनीकी शिक्षा मे खुद को करें तैय्यार : महामंत्री

  • स्नातक के 152 छात्र-छात्राओं को वितरित किया स्मार्टफोन
  • मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज में हुआ वितरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज पेसारा केराकत में 152छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया और उन्हें तकनीकी शिक्षा में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह एवं कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने दीप प्रजवलन कर स्मार्टफोन वितरण का शुभारंभ किया। जिसमें उनके द्वारा 152छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन का जीवन में सकारात्मक प्रयोग करें और निश्चित ही आप आगे जाएंगे। महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि आज तकनीकी दुनिया में अपने को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करें और स्मार्टफोन आपकी संपूर्ण पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध कराती है, सरकार की मंशा है उसे सफल करें। प्रबंध निदेशक डॉ.सुमन यादव ने अध्यक्षता किया और छात्रों को पठान-पाटन के सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक महेंद्र प्रताप यादव ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक आशीष यादव, डॉ.गंगा प्रसाद तिवारी, डॉ.अनिल दवे, डॉ.गुलाब, डॉ.रवि यादव, कांता यादव, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।