Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्राओं से छेड़खानी के आरोप में दो गिरफ्तार

छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के बिहारी महिला महाविद्यालय के बाहर छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त विद्यालय के गेट बाहर विद्यालय आ रही छात्राओं से दो युवक किसी न किसी बहाने बात करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान इस बात की सूचना किसी ने प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक को दे दी। उन्होंने फोर्स भेज दोनों युवकों को कोतवाली बुला लिया। जहाँ पूछताछ में एक ने अपना नाम शहनवाज निवासी प्रयागराज बताया जबकि एक असजद निवासी खानजादा मोहल्ला बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।