Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, नकदी समेत हजारों का सामान...

चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, नकदी समेत हजारों का सामान चोरी

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत श्रीरामपुर मोहल्ले में चोरों ने बीती रात दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। नगर के श्रीरामपुर मोहल्ला स्थित जायसवाल पेंट स्टोर के स्वामी विनोद जायसवाल व बजरंग किराना स्टोर के स्वामी शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान का ताला टूट हुआ है। जिसे देख दोनों दुकानदारों ने अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गए। अंदर गल्ले का ताला तोड़कर रखा हुआ नकदी व कुछ कीमती सामान चोर उठा ले गए हैं। दोनों दुकान स्वामी के मुताबिक लगभग पचास हजार रुपए नकद व हजारों रुपए का सामान गायब है, जिसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच म्ों जुटी हुई है।