Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरों की पौ बारह तो पुलिसिंग व्यवस्था भगवान भरोसे

चोरों की पौ बारह तो पुलिसिंग व्यवस्था भगवान भरोसे

जौनपुर धारा, जौनपुर। सर्दी का मौसम चढ़ते ही जहां चोरों की पौ बारह होने लगी है। वहीं पुलिसिंग व्यवस्था भगवान भरोसे है। क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं गर्मी के तापमान की तरह बढ़ती नजर आ रही हैं। चौकी क्षेत्र में तो चोरों ने मानों तो नवागत चौकी इन्चार्ज की कार्यप्रणाली की परख करने के लिए चोरियों का रिहर्सल भी शुरू कर दिया है।

रिहर्सल के क्रम में चोरों ने जहाँ क्षेत्र के सलेमपुर में परिषदीय और एक निजी स्कूलों को निशाना बनाते हुए सोलर पैनल, बाल्टी, सरिया, सीमेण्ट, प्लम्बरिंग पाइप, सबमर्सिबल का तार समेत खेल के मैदान में लगे पोल को भी चुराकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी तो वहीं मंगलवार की रात चौकी के सरायमोहिऊद्दीनपुर गाँव में मोबाईल चोरों ने तीन लोगों की मोबाइल चुराकर घटना के ग्राफ को बढ़ा दिया। बताया जाता है कि एक ही रात में मोबाइल चोरों ने उक्त गाँव निवासी रामू पासवान और हरी मौर्य की एक तथा शैलेश ऊर्फ जुम्मन की दो एण्ड्रायड मोबाईल सेट को चुराकर ग्रामीणों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। साथ ही थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गाँव स्थित पंचायत भवन के बगल से मंगलवार देर शाम गाँव स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिचारक रामसजीवन मौर्य की साइकिल चोरी कर ली गई व उसी शाम सारी मोड़ के पास गाँव निवासी रोहित रजक की मोबाइल देर शाम बाइक सवार छीन ले गये और शाहगंज की तरफ भाग निकले। उसी रात रामनगर निवासी रामकेवल विन्द की अरसिया मोड़ स्थित दुकान में चोरी कर दस हजार नकदी समेत हजारों के माल को उड़ा दिया। इसी क्रम में बुधवार को समसुद्दीनपुर निवासी ग्राम प्रधान राजन यादव की बाइक ब्लाक परिसर से उड़ाकर पुलिसिंग व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया। इस तरह से जहाँ क्षेत्र में सर्दी के मौसम में चोरों की पौ बारह है वहीं लोगों को पुलिसिंग व्यवस्था राम भरोसे नजर आ रही है। पुलिसिंग व्यवस्था के बारे में चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने रात के गश्त बढ़ाने की बात कही और ग्रामीणों से टीम बनाकर जागरण करने की अपील की।