जौनपुर धारा,जफराबाद। आगामी लोकसभा चुनाव के तहत जफराबाद थाने के एस.एस.आई संजय कुमार ने गुरुवार को अपनी फोर्स के साथ जौनपुर- केराकत मार्ग स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां मोड़ पर संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 23संदिग्ध वाहनों का जांच पड़ताल किया। कार चालकों के कार की डिग्गी को खुलवाकर गहनता से जांच पड़ताल किया। इस दौरान 13बाइक सवारों का ऑनलाइन चालान भी किया। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों व बाइक सवारों में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। एस.एस.आई संजय कुमार ने इस चेकिंग अभियान के बारे में पूछे जाने पर बताया कि 23 संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल की गई। हालांकि इन वाहनों में किसी भी प्रकार की कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। 13 बाइक सवारों का हेलमेट न लगाने व कागज के अभाव को लेकर ऑनलाइन ई चालान किया गया है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
चेकिंग अभियान चलाकर 23संदिग्ध वाहनों की ली तलाशी


