― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरचुनौतीपूर्ण सफलता के दस साल

चुनौतीपूर्ण सफलता के दस साल

  • पारदर्शिता व निष्पक्षता ही समाचार पत्र की प्रथम प्राथमिकता

पत्रकारिता की यात्रा आसान नहीं होती, तमाम मुश्किलों व चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आमजनता पत्रकारों से खुद की लड़ाई में मदद की आस लगाये रहती है तो कई जनसमस्याओं को प्रकाशित करना भी जोखिम भरा होता है। ऐसे में लक्ष्य और दायित्व के बीच संतुलन बनाये रखना आसान नहीं है। हर कदम पर एक नई परीक्षा चुनौतियों के साथ प्रतीक्षा में रहती है। पत्रकारिता एक ऐसी परीक्षा है जिसमें परीक्षार्थी एक और परीक्षक अनेक है, इनके बीच से आयेदिन जाँच परख कर आगे बढ़ना पड़ता है। इस क्षेत्र में सच की परख की पारदर्शिता का मूल आधार होता है। हम हर दिन ऐसे परीक्षाओं से भी गुजरतें है जहाँ खबरों के साथ हर नजरिये की बात भी रखनी पड़ती है। आज हमे आपको यह बताते हुए बहुत ही हर्ष व सन्तोषजनक गर्व की अनुभुति हो रहा है कि ‘जौनपुर धारा’ तमाम चुनौतियों को पार करते हुए १०वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। जिस तरह हमने अभी तक तमाम चुनौतियोें का सामना आपके स्नेह और सहयोग से किया है उसी प्रकार आगे भी तमाम कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। एक दशक के करीब पहुँचने में हमें अपने जनपद सहित आस-पास जिलों के तमाम कर्मचारियों का भरपूर सहयोग भी प्राप्त हुआ।‘जौनपुर धारा’ परिवार को सदैव जन विचारों की चिंता रही है, और प्रत्येक खबरों में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखना हमारी प्रथम प्राथमिकता भी रही है। समाचार पत्र जनता के बीच एक लोकतािंत्रक मंच की तरह होता है। जहाँ सभी प्रकार के विचारों के लिये जगह होती है, और जनता यह उम्मीद भी करती है कि समाचार पत्र में जो भी समाचार प्रकाशित हो रहा है उसमें पारदर्शिता हो। समाचारों में पारदर्शिता को लेकर समाचार पत्र हमेशा से चुनौतियों को दावत देता रहा है। हम पारदर्शिता और शुभचिन्तकों के भरपूर सहयोग से १०वें वर्ष में शानदार सफर के साथ लगातार सफलता की ओर अग्रसर है। जौनपुर धारा के पाठकों ने यह महसूस किया है कि इस लोकप्रिय समाचार पत्र ने शक्ति एवं सत्ता केन्द्रों के बीच सामंजस्य बनाने की चुनौती को न केवल स्वीकार किया बल्कि खतरे की सीमा तक जाकर उसे निभाया भी है। हमने अब तक चुनौती भरे समाचारों को आमजन तक पहुँचाकर अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। समाचार पत्र के इस चुनौती भरी सफर का श्रेय हमारे समस्त सहयोगी साथियों की प्रतिबद्धता और उनके साहस को जाता है, जिन्होने हर परिस्थिति में एकजुटता, सामुहिकता और हमारे नेतृत्व के प्रति विश्वनियता का कार्य किया है, और ये हमारी सबसे बड़ी ताकत बनी। जिसके बल पर जौनपुर धारा ने इतना लम्बा और गौरवपूर्ण सफर तय किया है। जौनपुर धारा ने कई चुनौती भरी खबरों की तह तक जाकर सच्चाई को खंगाला और पाठकों को हकीकत से रूबरु कराया है। ऐसे में हमें अपने पाठकों का उम्मीद से ज्यादा सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। समाचार पत्र ने सत्ता के गलियारों से लेकर प्रत्येक विभाग में पनप रही भ्रष्टाचार की हर छोटी-बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, और आगे भी पहुँचाता रहेगा। इस दौरान हमने अपने पाठकों की मांग पर प्रिन्ट मीडिया के साथ ही डिजिटल मीडिया www.jaunpurdhara.com वेबसाइट भी लांच किया है। जिसके माध्यम हम अपने पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करा पा रहें है।

Share Now...