- मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव उपरान्त विश्व हिन्दू परिषद द्वारा निकाला गया भव्य शोभायात्रा
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में गुरुवार को रामनवमी के दिन प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और देर शाम को विहिप के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाला गया। जो नगर भ्रमण करते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंच समाप्त हुआ और इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। मुंगराबादशाहपुर नगर में रामनवमी को श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सानिध्य में ढोल नगाड़ों, डीजे, आतिशबाज़ी,घुड़सवारी व मनमोहक झांकियां आकर्षक का केंद रहे। मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर बेलवार रोड बहोरिकपुर स्थित दक्षिणमुखी मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम माता जानकी सहित चारों भाई सिंघासन पर विराजमान रहे और घुड़सवारी ने नगरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए मातृशक्तियों सहित सैकड़ों रामभक्तों का जयघोष और पुष्प वर्षा के बीच श्रीराम के भव्य रथ ने शोभायात्रा को बेहद रमणीय रूप दिया। शोभायात्रा बेलवार रोड, नई बाजार, कटरा, पुरानी सब्जी मंडी, साहबगंज, चौक होते हुए स्टेशन रोड से होकर जंघई रोड स्थित विहिप कार्यालय पर पहुंच संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के कई स्थानों पर मर्यादापुरुषोत्तम की आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता,महामंत्री रंजीत भोज्यवाल,सुनील गुप्ता, सौरभ जायसवा,विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सहमन्त्री कृष्ण गोपाल जी, दीपक शुक्ल, सौरभ पाण्डेय, जिला मन्त्री विशम्भर दुबे, नगर अध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल, पण्डित मनोज त्रिपाठी, पूर्व नगर अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू, राजीव कुमार गुप्ता (दाल मील), भाजपा नेता डॉ.अर्चना शुक्ल, राजीव कुमार गुप्ता, राहुल दुबे, पूर्व नगर अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्ता, आलोक गुप्ता पिन्टू, राज कुमार गुप्त, अरविन्द साहू, संजय चौरसिया, आलोक चौधरी, मुकेश गुप्ता, राज कुमार गुप्त सहित हजारों लोग शामिल रहें।



