― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचार दिन से बिजली व्यवस्था ठप मरीज, चिकित्सक व छात्र परेशान

चार दिन से बिजली व्यवस्था ठप मरीज, चिकित्सक व छात्र परेशान

  • भीषण गर्मी से परेशान है मरीज, अव्यवस्थाओं का दंश झेल रहा विद्यालय

जौनपुर धारा, करंजाकला। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 4 दिन से बिजली व्यवस्था आपूर्ति ठप है। जिससे भीषण गर्मी से छात्र शिक्षक चिकित्सक व मरीज परेशान है, लोगों को पसीने से तर बितर होना पड़ रहा है। बता दें कि उमानाथ सिंह स्वशासित राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विगत चार दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है।जिस कारण भीषणण् गर्मी में मरीजों की भी फजीहत हो रही है। उधर मरीजों की लंबी-लंबी लाइनों में पसीनो से तर-बितर होना पड़ रहा है। वही छात्र व चिकित्सक भी गर्मी परेशान है। दूसरी तरफ मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्रोंओ को भी इस गर्मी में विद्युत आपूर्ति बंद होने से समस्याओं का करना पड़ रहा है। शिक्षक भी गर्मी से बेहाल हैं। पूछे जाने पर लोगों ने बताया कि चार दिन से विद्युत नहीं है और जनरेटर सिर्फ लाइट का काम लिया जा रहा है। पंखे चला देने पर जनरेटर बैठ जा रहा है। समुचित व वैकल्पिक संसाधन ना होने से काफी लोग गर्मी के चलते चिकित्सक, शिक्षक व छात्र भवन से बाहर जाकर समय बिता रहे है। छात्रों ने इस मामले की कई बार शिकायत जिम्मेदारों से की, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। बताया जाता है मेडिकल कॉलेज में बिजली आपूर्ति बंद होने से पानी की भी समस्या खड़ी हो गई है। इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पीयू के अध्यक्ष आचार्य डॉ.वीरेंद्र देव भी मेडिकल कॉलेज में पहुंचे और उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या तो बढी है, लेकिन विद्युत आपूर्ति न होने से लोगों को भीषण गर्मी में मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है, तत्काल विद्युत आपूर्ति किया जाए। उन्होंने भारतीय स्वदेशी चिकित्सा पद्धति, आयुष योग, आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा से युक्त वैलनेस सेंटर की स्थापना की जाने की मांग भी किया।

Share Now...