Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसाईकिल यात्रा के तीसरे दिन भी सापाईयों ने भाजपा पर कसा तंज

साईकिल यात्रा के तीसरे दिन भी सापाईयों ने भाजपा पर कसा तंज

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विवेक यादव ने नेतृत्व में चल रहे लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साईकिल यात्रा तीसरे दिन मड़ियाहूं बाईपास से डॉ.अवधनाथ पाल एंव विधायक तूफानी सरोज व श्रद्धा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं साईकिल यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का चरित्र षड्यंत्रकारी है। प्रलोभन से वह अपनी सत्ता की भूख पूरी करना चाहती है। लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है और कानून का राज चौपट है। कहा कि सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से बाहर हो जाना तय है। जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। समाजवादी पार्टी के साथ जनता है और जनता का सम्मान समाजवादी पार्टी और सरकार में ही सुरक्षित है। कहा कि समाजवादी सरकार ने बिजलाr बनाई, भाजपा ने बिजली महंगी की और लोगों को धोखा दिया। भाजपा ने मंडी नहीं बनाई। अस्पतालों में दवा नहीं है। भाजपा सरकार में उद्योग नहीं लगे। विकास कुछ हुआ नहीं अपराधी बेलगाम हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं है। आगे कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में विकास कार्य करना नहीं है। अगर कोई जनप्रतिनिधि जनसहयोग से कुछ विकास करना चाहे तो उसकी जांच होने लगती है। अपने विपक्षियों को डराने और फर्जी केसों में फंसाने के लिए ईडी, सीबीआई पीछे लगा दी जाती है। जनता अब इस अत्याचारी भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से राकेश मौर्या, नि.महासचिव अंखड प्रताप यादव, राहुल त्रिपाठी, कैलाश प्रमुख, रामू मौर्या, इशा फारुकी, गौरी सोनकर, गामा सोनकर, राजेश यादव, आशीष घीरू, नितिन सैफई, अशोक नायक, सोनू यादव, अनुपमा पटेल, पवन यादव, संन्दीप यादव, शरद यादव, मंजूर हसन, जेपी यादव, अनील दूबे, पीसी पाल, राकेश पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।