जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयपुरा गांव में बीती रात चोरों ने चार घरों का ताला तोड़ कर उसमे रखा सामान उठा ले गये और अटैची बक्सा नाले में फेंक दिया। बताया जाता है कि नयपुरा हरिजन बस्ती में उमाशंकर, रमेश, सुरेश और अवधेश के घर का बीती ताला तोड़ सामान सहित कई लाख रुपए के जेवरात उठा ले गये। चारो घरों में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उमाशंकर की लड़की अकेले रहने के कारण ताला बंद कर दूसरे के घर सोई हुई थी। रमेश व सुरेश परिवार सहित बाहर रहते हैं। अवधेश की पत्नी हास्पिटल में भर्ती है घर में कोई सदस्य के न रहने के कारण चोरों ने घर को खंगाल कर सारा सामान उठा ले गये।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
चार घरों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात उड़ाये

Previous article


