Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरचाइनीज की दुकानों पर खुलेआम परोसी जा रही हैं शराब

चाइनीज की दुकानों पर खुलेआम परोसी जा रही हैं शराब

जौनपुर धारा, सतहरिया। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत रिहायशी कॉलोनी से महज 100मीटर की दूरी पर अंग्रेजी व देसी शराब, बियर का ठेका है। जहाँ से लोग शराब लेते हैं और सामने ही चाइनीस की दुकान पर खुलेआम बैठकर पीते हैं। थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर ही चाइनीस की दुकान पर शराबियों का अड्डा बन चुकी है। जहां संदिग्ध व्यक्तियों के बैठकर शराब पीने व अपराधिक घटनाओं का षड्यंत्र रचने की सूचना है। दुकानदार ने बिना किसी खौफ के अपने कस्टमर को दारु पीने की खुली अनुमति दे रखी है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन दुकानदार की खातिरदारी से पुलिस भी खुश होकर कोई कार्यवाही नहीं करती जो क्षेत्र में घटनाओं का कारण भी बन सकता है।