जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरगंज रेलवे स्टेशन के दो सौ मीटर आगे चलती ट्रेन से एक युवक व युवती के गिरने से दोनो में से लड़के की दर्दनाक मौत हो गई है। लड़की का दोनों हाथ कट गया जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी के ग्राम कुंवर बाजार अहिराना थाना फूलपुर निवासी वंदना(19) पुत्री बुद्धू राम राजभर उम्र 19वर्ष स्टेशन से गोदान ट्रेन पकड़ कर गांव के ही सोनू राजभर पुत्र जय प्रकाश राजभर के साथ कहीं जा रही थी। ट्रेन जफराबाद के शंकरगंज रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर आगे पहुंची ही थी कि अचानक दोनों ट्रेन से नीचे गिर गएं। जिसमें युवक की मौके मौत हो गई व लड़की के दोनों हाथ कट गएं। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची जफराबाद पुलिस ने युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आई जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में ग्रामिणों ने दोनों के प्रेमी-प्रेमिका होने की आशंका जताई है। दोनों की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड के माध्यम से हुई। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मृत व घायल युवती के स्वजन को सूचना दे दी है।
― Advertisement ―
कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल
जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।
चलती ट्रेन से गिरने से युवक की मौत, युवती घायल

Previous article
Next article

