Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघायल बच्ची के इलाज में जुटा रहे चन्दा

घायल बच्ची के इलाज में जुटा रहे चन्दा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर में बुधवार को बाईक की चपेट में आकर बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। बेहद गरीब परिवार की बच्ची के इलाज के लिए लोग चन्दा जुटाने में लगे हुए हैं। फिलहाल घायल का उपचार जौनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहा बच्ची का पिता किसी तरह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। ऐसे में घायल बच्ची के इलाज हेतु पैसे जुटाना उसके लिए टेढ़ी खीर साबित हो गयी है। सराय मोहिउद्दीनपुर निवासी अलाउद्दीन शाह की बेटी साजिया गांव स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान वह तेज रफ्तार बाईक की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां से उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। वर्तमान में वह जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती है लेकिन परिवार के लिए इलाज का खर्च उठाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। ऐसे में इलाज के लिए गांव के कुछ लोग चन्दा जुटा रहे हैं। पीड़ित परिवार बेटी के इलाज के लिए लोगों से आस लगाए हुए है। मामले में प्रधानाध्यापिका प्रतिमा मौर्या ने कहा कि घटना से हम सभी क्षुब्ध हैं, बच्ची की हर सम्भव मदद की जाएगी।