Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

  • मुन्नर राम इन्टर कॉलेज में छात्र सम्मान समारोह आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुन्नर राम इंटर कॉलेज सरायख्वाजा के परिसर में सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उन्हें अच्छी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। बता दे कि मुन्नर राम इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें हाई स्कूल व इंटर के छात्र छात्राओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हाई स्कूल में रीतिक यादव सर्वाधिक 94.33 फीसदी अंक, पूनम यादव 92.66 व सोनम गुप्ता, संदीप यादव 89 फीसदी अंक हासिल कर कालेज टाप फाईव में जगह बनाई। इसके अलावा क्लास में दो दर्जन से अधिक छात्रों ने 85 फीसदी के ऊपर अंक बरकरार रखा। इसी तरह इंटर कक्षा में ऋषभ यादव 90.4, सत्यम यादव 90 फीसदी, सत्यम प्रजापति 88 अंक हासिल कर टाप थ्री में रहे। इनके अलावा करीब एक दर्जन छात्र 85 फीसदी से ऊपर अंक हासिल करने में सफल रहे। छात्रों के लिए बुधवार को कालेज परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अन्य छात्रों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित  किया गया कि वह किस तरह से तैयारी करें। मेधावियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें तैयारी के लिए शॉर्टकट छोड़ने और मेहनत से पढ़ने की नसीहत दी और अच्छी तैयारी की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्थापक प्रबंधक डॉ. रामानंद यादव, प्रधानचार्य अनीता यादव ने छात्रों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिया और उनके इस सफलता पर सभी ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर अवनीश यादव, उमेश कुमार, जितेंद्र गुप्ता, शुभाशीष, कुंडू, परशुराम, अनिल यादव व अन्य अध्यापक मौजूद रहे।