Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरघर में बंधक बनाकर लूट करने वाला एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में...

घर में बंधक बनाकर लूट करने वाला एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

  • दो अंधेरे का लाभ उठा कर फरार
  • घटना में प्रयुक्त बाइक एक तमंचा तीन जिंदा कारतूस 15 हजार नगद व डेढ़ सौ बिछिया बरामद

जौनपुर धारा, शाहगंज। बीते 31जनवरी की रात नगर के पुराना चौक स्थित आभूषण व्यवसाई के घर में बंधक बनाकर लूट करने वाला बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। शाहगंज, सरपतहां व खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त सन्त प्रसाद लोना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315बोर, एक खोखा 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व 15700 रुपये नगद तथा 158 चांदी की बिछिया बरामद को बरामद किया गया है। पुलिस चेकिंग के दौरान भरौली मार्ग पुलिया के पास जमदानीपुर दीदारगंज आजमगढ की ओर से शाहगंज आने वाले मार्ग पर एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का ईशारा किया गया।सामने पुलिस बल देखकर बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया।जिससे थानाध्यक्ष शाहगंज बाल-बाल बच्चे व आत्मरक्षार्थ हेतु पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया। जिससे एक बदमाश को गोली लग गयी और वह घायल होकर गिर पड़ा तथा दो अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश सन्त प्रसाद लोना उर्फ करिया पुत्र हरिहर लोना उम्र 28 वर्ष, ग्राम मोलनापुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ का निवासी है।